चोर ने बुलेट बेचकर आईफोन खरीदा, पांच बाइक बरामद
Jan 13 2026
ग्वालियर। सीसीटीवी से बचने के लिए चोरों ने नई तरकीब खोजी है। इसके लिए वह ऐसा स्थान चुनते हैं, जहां पर सीसीटीवी नहीं लगे हों। इसके बाद चोरी की बाइकों को खपाने के लिए वह दूर-दराज के गांवों में ग्राहक तलाश कर चोरी की मोटरसाइकिल बेच देते थे। पांच बाइकों को बेचने की तैयारी कर रहे चोर को पड़ाव पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पकड़ा है।
पकड़े गए चोर से चोरी की पांच बाइक व एक आईफोन बरामद किया हैं। पुलिस ने आईफोन के बारे में पूछा तो उसने बताया कि मुरैना से चोरी की गई बुलेट को बेचकर उसने आईफोन खरीदा है।
पड़ाव थाना प्रभारी शैलेंद्र भार्गव ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी थी कि जल विहार परिषद के सामने नाले के किनारे चोरी की बाइकें रखी हैं। चोर इन बाइकों को बेचने की तैयारी कर रहा है। पुलिस ने वहां पर जाल बिछाया और चोर को मौके से पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में बाइक चोर ने बताया कि उसका नाम श्याम गुर्जर उर्फ श्यामू पुत्र सियाराम गुर्जर निवासी एण्डौरी भिण्ड है और वह अपने साथियों के साथ चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। पुलिस ने मौके से पांच बाइकें बरामद की हैं। पुलिस बाइक चोर से पूछताछ कर उसके साथियों के नाम पता कर उन्हें पकडऩे का प्रयास कर रही है।
पूछताछ में श्याम गुर्जर ने बताया कि बाइक चोरी कर उन्हें बेचने से मिले रूपयों से वह अपने शौक पूरे करता था, उसे ब्रांडेड कपड़े पहनने एवं रूपए खर्च करने की आदत थी, इसके चलते उसने चोरी का रास्ता अख्तियार किया।
बाइक चोर पहले ग्रामीण इलाकों में बाइकों के ग्राहक तलाशते थे, इसके बाद वह उनकी पसंद की बाइक पूछकर उसके हिसाब से बाइक की चोरी करते थे, जैसे ही चार से पांच बाइकें चोरी कर लेते थे, उन्हें ग्राहकों को बुलाकर बेच दिया करते थे।
जल विहार के आसपास नहीं है सीसीटीवी
जल विहार के सामने स्वर्णरेखा नदी निकली है, इस नदी के किनारे बाउण्ड्रीवॉल की गई है, जबकि इसका गेट खुला रहता है, इसके चलते पहले वहां पर फुटपाथ पर रहने वाले लोगों ने अपनी झुग्गी झोपड़ी बना ली थी। साथ ही वहां पर सफाई आदि नहीं होने के कारण बड़ी-बड़ी घास उग आई है जिससे वहां पर किसी भी चीज को आसानी से छुपाया जा सकता है। साथ ही आसपास कोई सीसीटीवी भी नहीं लगे हैं। इसलिए यहां पर चोरी की बाइक छुपाना आसान था, और यहां की कोई भी पहरेदारी नहीं होती है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









