बलबीर सिंह को मातृ शोक

Jan 13 2026

ग्वालियर। मप्र राज्य कर्मचारी संघ ग्वालियर के कार्यकारी अध्यक्ष एवं सह संयोजक बलबीर सिंह परमार की माताजी श्रीमती शीतला देवी परमार का निधन गत रोज हो गया। उनका अंतिम संस्कार चार शहर नाका श्मशान घाट पर किया गया। मुखाग्नि हरी सिंह परमार ने दी।
उनकी अंतिम यात्रा में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. केशव पाण्डेय, रणवीर सिंह सिकरवार, सुरेन्द्र सिंह भदौरिया, दीपक तोमर, मुकेश मौर्य, गजेन्द्र राठौर, केशव मांझी, हरीसिंह तोमर, अर्जुन भाई, विजय महाराज, सतराम आदि शामिल हुए।