इंगित काव्य गोष्ठी हुईआयोजित
Jan 13 2026
ग्वालियर। मध्यभारतीय हिन्दी साहित्य सभा की मासिक इंगित काव्य गोष्ठी नई सडक़ स्थित माधव महाविद्यालय में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज किशोर वाजपेयी अभय ने की। मुख्य अतिथि चेतराम सिंह भदौरिया, विशिष्ट अतिथि रश्मि राठौड़ रहीं। सरस्वती वंदना पुष्पा मिश्रा ने प्रस्तुत की। रामचरण रुचिर के संयोजन में गोविन्द भदौरिया ने हम दीप हैं, यूं ही जलते रहेंगे, शशि यादव ने मैं हिंदी हूं, हर घर की कहानी हूं, डॉ सुधीर चतुर्वेदी ने हमें उम्मीद है आखिर, कभी वो हम को देखेंगे, विकास बघेल ने रात भर करवटें ले रही सर्दियां, सूर्य को भी जमाने चली है सर्दियां सुनाकर लोगों की वाहवाही लूटी। इनके अलावा जगमोहन श्रीवास्तव, डॉ भावना चौपड़ा, दिनेश विकल, डॉ. अनिल श्रीवास्तव कोचर, विजय कृष्ण योगी, हेमन्त विशाल, गोविन्द भदौरिया आदि ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन व्यंकटेश बलवंत वाकड़े ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









