जादूगर सम्राट स्वामी सरकार ने जादूगर दीप कुमार को सम्मानित किया

Jan 13 2026

ग्वालियर। भारतीय जादू महाविद्यालय ग्वालियर की ओर से जादूगर दीप कुमार को सम्मानित किया गया। सर्वप्रथम भारतीय जादू महाविद्यालय के संस्थापक जादूगर सम्राट स्वामी सरकार ने सुपरस्टार जादूगर दीप कुमार को शॉल उढक़ार, माला पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद भारतीय जादू महाविद्यालय की ओर से दीप कुमार को प्रमाण पत्र व स्मृति चिहन भेंट किया गया। इसके बाद स्वामी सरकार के शिष्यों ने दीप कुमार को माला पहनाकर मिष्ठान भेंट किए।
कार्यक्रम में जादूगर व जादू कला प्रेमी व सहयोग करने वाले अशोक अग्रवाल (भल्ला), कृष्णकान्त समाधिया, संतोष बोद्ध, उदयभान सिंह जादौन, चंद्रमोहन शर्मा, डॉ. राजकुमार आर्य, जादूगर केके,  सोनू अहिरवार, काजल अहिरवार, रंजीत सिंह कुशवाह आदि ने सहयोग दिया। अंत में स्वामी सरकार ने दीप कुमार को आर्शीवाद देते हुए नववर्ष की शुभकामनाएँ दीं।