लेडिज पार्क छत्री बाजार में बहनों ने किया सूर्य नमस्कार - 121 सूर्य नमस्कार कर बनाया रिकार्ड ग्वालियर। महिला पतंजलि योग समिति द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती एवं युवा दिवस के अवसर पर लेडिज पार्क छत्री बाजार में सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। जिसमे 25 वर्ष से लेकर 71 वर्ष तक की आधा सैंकड़ा से ज्यादा बहनों ने सूर्य नमस्कार किया। कार्यक्रम में 73 वर्षीय दलजीत मान ने 121 सूर्य नमस्कार कर रिकार्ड बनाया। महिला पतंजलि योग समिति द्वारा लेडिज पार्क की योग क्लास में 6 जनवरी से 12 जनवरी तक युवा दिवस मनाया गया। महिला पतंजलि योग समिति द्वारा लेडिज पार्क छत्री बाजार में चल रही योग क्लास की योग शिक्षिका श्रीमती अमिता त्रिपाठी ने बताया कि लेडिज पार्क में 6 जनवरी से उठो जागो जब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाये इसी कथन को लेकर सूर्य नमस्कार किये गये। इस कार्यक्रम में योग क्लास में 25 वर्ष से 71 वर्ष की उम्र की आधा सैकड़ा से अधिक बहनो ने अपने सामथ्र्य के अनुसार सूर्य नमस्कार किये। श्रीमती त्रिपाठी ने बताया कि युवा दिवस पर महिलाओं ने 121 सूर्य नमस्कार का रिकॉर्ड बनाया। 121 सूर्य नमस्कार योग करने वालों में शिक्षिका अमिता त्रिपाठी, वयोवृद्ध 73 वर्षीय दलजीत मान, 62 वर्षीय सुमन पराशर, साधना सक्सेना, मिथलेश राठौर ऊषा झा शामिल हैं। वहीं रेणु भाटिया ने 111, सुषमा यादव ने 110, 62 वर्षीय कल्पना साधू ने 100, अर्चना मित्तल ने 100, उमा खंडेलवाल ने 100 सहित महिलाओं ने अपने सामथ्र्य के अनुसार सूर्य नमस्कार करके युवा दिवस मनाया। गौरतलब है कि लेडीज पार्क छत्री बाजार में योग शिक्षिका अमिता त्रिपाठी ने पिछले 10 वर्षों से निशुल्क योग क्लास का आयोजन किया जा रहा है और जिसमे आधा सैकड़ा से ज्यादा बहनें अपने को स्वस्थ्य रखने के लिये प्रतिदिन योग कर रही है।

Jan 12 2026