यूथ हॉस्टल्स ने किया मालयार्पण विवेकानंदजी की प्रतिमा पर

Jan 12 2026

ग्वालियर।  यूथ हॉस्टल्स ग्वालियर ने सोमवार को अपने सदस्यों, पदाधिकारियों और संरक्षक रमेश अग्रवाल पूर्व विधायक के साथ थाटीपुर चौराहे पर स्थित विवेकानंद की प्रतिमा पर विवेकानंद जयंती के अवसर पर माल्यार्पण किया। 
इस मौके पर रमेश अग्रवाल ने विवेकानंद के आदर्शों पर चलने के लिए सभी से आग्रह किया। विवेकानंद जी द्वारा शिकागो सम्मेलन में देश की गरिमा को सर्वोच्च स्थान पर पहुंचने के पुनीत कार्य को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संस्था सचिव रामनारायण मिश्रा एवं चेयरमैन शैलेंद्र माहौर ने याद किया। 
कार्यक्रम में सुनील राय, गौरव सिंघल, सतीश अग्रवाल, जयदेव गुप्ता, संतोष दास, निर्मल दास, अजय गुप्ता, रविंद्र राजपूत, प्रदीप सगरिया, उदय गर्ग, अर्जुन जाटव, सुरेन्द्र परमार, धर्मेंद्र शर्मा,उपस्थित थे।