सिंधिया का विधायक निवास पर आगमन, कार्यकर्ताओं ने किया जोशीला स्वागत

Jan 12 2026

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया गत रोज विधायक देवेंद्र जैन के निवास पर आयोजित स्वागत समारोह में पधारे, जहां उनका भव्य एवं जोशीला स्वागत किया गया। सिंधिया के आगमन की सूचना मिलते ही क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में जुट गए और सिंधिया जि़ंदाबाद के नारों के साथ उत्साहपूर्वक उनका अभिनंदन किया।
इस दौरान विधायक देवेंद्र जैन स्वयं सक्षम जैन अपने समर्थकों के साथ अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर श्रीमंत सिंधिया का माल्यार्पण एवं पुष्प वर्षा के साथ स्वागत करते नजर आए। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला, वहीं सिंधिया ने भी सभी से आत्मीयता से मुलाकात कर जनसेवा को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। पूरे वातावरण में सिंधिया समर्थकों का जोश और उमंग देखते ही बन रहा था।