कैट एवं जिला प्रशासन वॉल ऑफ ग्वालियर का निर्माण करेगा: कलेक्टर चौहान

Jan 12 2026

ग्वालियर। कलेक्टर श्रीमती रूचिका सिंह चौहान ने कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के नया वर्ष नये संकल्प कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुये कहा कि नये वर्ष में हमें कुुछ नये संकल्प लेना होंगे। ग्वालियर में निर्मित स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने के लिये एक मंच तैयार करना होगा। शहर की किसी सुरक्षित सार्वजनिक इमारत जैसे म्यूजियम जो नगर निगम द्वारा निर्मित किया जा रहा है, इसी प्रकार कैट वॉल ऑफ ग्वालियर का निर्माण करें और ग्वालियर में बनने वाले प्रमुख उत्पादों का मिनिएचर प्रदर्शित किया जाय ताकि ग्वालियर के उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिल सके। 
 कलेक्टर श्रीमती रूचिका सिंह चौहान ने कहा कि युवाओं को उद्यमियों की जरूरत के अनुसार प्रशिक्षण दिलाना, उनका स्केल डबलप कर उन्हें रोजगार परख काम सिखाया जाय ताकि उनकी योग्यता उद्यमियों की आवश्यक्ता को पूरा कर सकेे। हम बच्चों को पढाई के साथ-साथ इस प्रकार प्रशिक्षत करें ताकि वह उद्योग और व्यापार में अपनी शिक्षा और प्रशिक्षण का उपयोग कर सके।
 कलेक्टर श्रीमती रूचिका सिंह चौहान ने कहा कि सफल उद्यमी सप्ताह में 40 मिनिट का पीरियेड छात्र/छात्राओं का ले और उन्हें व्यापार के क्षेत्र में आने के गुण सिखाये। इससे अगर वह व्यापार में आना चाहते है तो उसका प्रशिक्षण भी छात्र/छात्राओं को प्राप्त होगा। घाटीगांव पर फोरेस्ट का वॉफर ज्वाइन बनेगा और इस क्षेत्र में हैल्थ केयर, योगा, लॉजिस्टिक की अपार संभावनाऐं हैं। अत: उद्योगपति कैट के माध्यम से चर्चा करे और इस तरह के प्रोजेक्ट में आगे बढे। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन ने स्किल्ड डबलपमेंट के लिये मनोज चौरसिया, वॉल आफॅ ग्वालियर के विकास के लिये विकास गुप्ता, मेंटरशिप शेषन का कोर्डिनेटर श्रीमती नीता छापडिया को नियुक्त करते हुये कहा कि नये वर्ष में इन तीन संकल्प को पूरा करने के लिये कार्यो को पूरा करेगे। 
कार्यक्रम में रवि गुप्ता, राहुल अग्रवाल, श्याम शुक्ला, राकेश अग्रवाल, जेसी गोयल, गोपाल जयसवाल, श्रीमती रीनागांधी, श्रीमती बबिता डाबर, श्रीमती नीता छापडिया, श्रीमती कविता जैन, रीतेश गुप्ता, जय संचेती, मयूर गर्ग आदि उपस्थित रहे।