संघ अब पंच परिवर्तन से संपूर्ण समाज में लाएगा सकारात्मक बदलाव:रामदत्त
Jan 12 2026
ग्वालियर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अब पंच परिवर्तन सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्व बोध, नागरिक शिष्टाचार एवं कुटुंब प्रबोधन के माध्यम से संपूर्ण समाज में सकारात्मक बदलाव लाएगा। इसी निमित्त पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
यह बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह रामदत्त चक्रधर ने डबरा के पिछोर में कृषि उपज मंडी कल्याणपुर तिराहा पर आयोजित विरोट हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ता की आसंदी से कही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धूमेश्वर धाम भितरवार के महामंडलेश्वर स्वामी अनिरुद्धवन महाराज थे। विशेष अतिथि कृष्णा रावत रहीं।
मुख्य वक्ता श्री चक्रधर ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रकाश डालते हुए कहा कि केशव बलिराम हेडगेवार ने गहन चिंतन-मनन के बाद 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रारंभ किया था। उनका मानना था सबसे पहले आत्म विस्मृत हिंदू समाज को आत्म बोध कराना होगा। जब तक हिंदू समाज संगठित और परमार्थी नहीं होगा तब तक देश पुन: विश्व गुरू नहीं बन सकेगा। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा भी था जब हिंदुओं को हिंदू कहलाने में हीन भावना आती थी।
आज संघ के सतत प्रयास से लोग गर्व से कहते हैं कि हम हिंदू हैं। उन्होंने कहा कि और अपने परिवार की भलाई के बारे कुछ समय पहले तक हिंदू सिर्फ अपने में ही सोचता था। अब देश में जागृति आई है। कोराना काल का उदाहरण देते हुए रामदत्त जी ने कहा कि उस दौरान रिश्तेदार, पड़ौसियों ने भी साथ नहीं दिया था, तब संघ के स्वयंसेवकों ने अपने जीवन की परवाह नहीं करते हुए न सिर्फ उनका विधि विधान से अंतिम संस्कार किया, बल्कि मृतकों को उनके परिजनों तक पहुंचाया था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









