चार सिरफिरे नाबालिग बदमाशों ने 20 वाहनों में की तोडफ़ोड़, सभी आरोपी पकड़े
Jan 12 2026
ग्वालियर। चोरी की बाइक पर सवार होकर आए चार नकाबपोश बदमाशों ने सडक़ पर 30 मिनट तक उत्पात मचाया। नकाबपोशों ने हाथों में डंडे लेकर रमटापुरा से सेवानगर के बीच सडक़ पर खड़े वाहनों में तोडफ़ोड़ की। 20 से ज्यादा वाहनों को तोड़ा है। घटना का पता सोमवार सुबह लगा तो हंगामा खड़ा हो गया। वाहनों को टूटा देखकर स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी। ग्वालियर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें चार नकाबपोश युवक वारदात करते नजर आए। मुहं ढंके होने के बाद भी उनमें से एक बदमाश की पहचान हुई। तीन सदस्यों के नाम सामने आए और पुलिस ने सभी को पकड़ लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। सभी आरोपी नाबालिग हैं।
सेवा नगर, रमटापुरा इलाके में गत रात नकाबपोश चार बदमाशों ने हंगामा किया। बाइक पर सवार होकर आए चार नकाबपोश बदमाशों ने जो भी वाहन सडक़ पर खड़ा मिला उसमें डंडे से तोडफ़ोड़ कर दी। गालियां देते हुए बदमाश एक के बाद एक गाडिय़ों के कांच तोड़ते चले गए। 20 से ज्यादा कारों, लोडिंग वाहनों के कांच तोड़े हैं।
पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा तो सभी नाबालिग निकले। पकड़े गए हमलावरों में दो रमटापुरा, एक घासमंडी और एक सेवा नगर का रहने वाला है। जब पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है तो वह नशे में हैं। पुलिस को आशंका है कि चारों ने गांजा या स्मैक का सूखा नशा किया है।
ग्वालियर थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा का कहना है कि चारों आरोपियों को पकड़ा गया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। कोई व्यक्तिगत रंजिश के चलते यह हमला नहीं हुआ है। नशे में यह उत्पात मचाने की आशंका है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









