चीनोर के आदित्य प्रताप गुर्जर ने एक बार फिर किया नाम रोशन

Jan 12 2026

भितरवार। विभिन्न खेलों में रुचि रखने वाले हमारे क्षेत्र के कई खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन कर का नाम रोशन किया है। ऐसे ही चीनोर गांव के प्रतिभाशाली वाटर स्पोर्टस खिलाड़ी आदित्य प्रताप सिंह गुर्जर ने एक बार फिर अपने पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। 
भोपाल आयोजित हुई नेशनल वाटर स्पोर्ट्स ड्रेगन वोट प्रतियोगिता में 6 गोल्ड मेडल जीतकर आदित्य ने बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 
जानकारी के  अनुसार भोपाल में 6 से 9 जनवरी तक 14वीं  नेशनल वाटर स्पोर्ट्स ड्रेगन वोट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस चार दिवसीय  प्रतियोगिता में विकासखंड के ग्राम चीनोर निवासी आदित्य प्रताप सिंह गुर्जर पुत्र गजेंद्र गुर्जर ने भी भाग लिया था। 
भाजपा नेता चतुर सिंह दद्दू के नाती आदित्य प्रताप गुर्जर ने इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 6 गोल्ड मेडल और ब्राउंज मेडल जीतकर अपने परिवार,गांव,पूरा क्षेत्र,जिला और मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया है। आदित्य के शानदार खेल पर उनकी टीम का सराहनीय प्रदर्शन रहा। वहीं आदित्य की इस उपलब्धि पर उनके परिवार और गांव में हर्ष का माहौल है।
वहीं भाजपा नेता चतुर सिंह दद्दू ने अपने नाती द्वारा गोल्ड मेडल जीतने पर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भोपाल में आयोजित हुई केनोइंग और कायकिंग वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता आदित्य ने एक गोल्ड मेडल जीतकर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया था। लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीतने वाले चीनोर गांव के उक्त युवा खिलाड़ी भोपाल में विभिन्न खेलों में भाग लेकर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर चुका है।