कायस्थ समाज का 62वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन हुआ

Jan 12 2026

ग्वालियर। कायस्थ वैवाहिक परिचय मंच द्वारा 62वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन हकीम देवी प्रसाद रामप्यारी न्यास स्थित चित्रगुप्त धाम सर्व देव मंदिर कायस्थ छात्रावास दौलतगंज में रविवार 11 जनवरी को दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक हुआ।
न्यास के सचिव अरुण कुलश्रेष्ठ ने बताया कि युवक युवती परिचय सम्मेलन को और अधिक रोचक एवं डिजिटल बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक बड़ी टीवी स्क्रीन लगाकर उसे कंप्यूटर से कनेक्ट कर युवक युवतियों का फोटो एवं बायोडाटा उसमें दिखाया जाएगा। जिससे लोगों को अपने बच्चों के रिश्ते तय करने मैं अधिक आसानी होगी।
मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं जीडीए के पूर्व अध्यक्ष अभय चौधरी ने बताया कि अभी तक इस परिचय सम्मेलन द्वारा 1610 से ज्यादा युवक युवतियों के रिश्ते तय हो चुके हैं। परिचय सम्मेलन में ग्वालियर ही नहीं आसपास के क्षेत्र शिवपुरी, भिंड, मुरैना, दतिया, डबरा, भितरवार, भांडेर, अंबा, पोरसा, धौलपुर, झांसी, आगरा, मथुरा, दिल्ली से भी कायस्थ परिवार अपने बच्चों को लेकर यहां आते हैं। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र खरे ने किया। मंच संचालन में  प्रत्येक युवक युवती या उनके परिवार जनों को स्टेज पर बुलाकर उनका परिचय करवाया। कार्यक्रम में केपी श्रीवास्तव, अमित सक्सेन, शशिकांत भटनागर, श्याम श्रीवास्तव, सुभाष सक्सेना, मनीष श्रीवास्तव, वर्षा श्रीवास्तव, तनय श्रीवास्तव आदि उपस्थित