18 वर्षीय छात्र लापता, गुमशुदगी दर्ज
Jan 12 2026
ग्वालियर। ग्वालियर से शिवपुरी में मकर संक्रांति मनाने निकला 18 वर्षीय छात्र अंकेश गोस्वामी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। गत देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद छात्र के पिता ने ठाठीपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
लापता छात्र की पहचान अरविंद गिरी गोस्वामी के 18 वर्षीय बेटे अंकेश गोस्वामी के रूप में हुई। अंकेश ग्वालियर की तरुण विहार कॉलोनी में विनय भदौरिया के मकान में किराए पर रहकर पढ़ाई कर रहा था। गत सुबह 9 बजे उसने अपनी मां को फोन पर गांव आने की सूचना दी थी।
परिजनों ने शाम को अंकेश के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका फोन बंद मिला। इसके बाद भी फोन चालू नहीं हुआ। परिवार ने मकान मालिक, दोस्तों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ की, लेकिन अंकेश का कोई सुराग नहीं मिल पाया।
अरविंद गिरी गोस्वामी की शिकायत पर ठाठीपुर थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने छात्र की तलाश शुरू कर दी है और संभावित मार्गों, संपर्कों तथा कॉल डिटेल के आधार पर जांच कर रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









