लव मैरिज के 8 महीने बाद युवती ने की आत्महत्या
Jan 12 2026
ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के चंदनपुरा में एक 21 साल की युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजे की कुंडी तोडक़र शव को बाहर निकाला। मृतका ने आठ महीने पहले ही अपने परिवार से लड़-झगडक़र लव-मैरिज की थी।
घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग मौके पहुंचे और आरोप लगाया कि उसने प्रेम विवाह जरूर किया था, लेकिन पति और ससुरालजन पांच लाख रुपए और कार की मांग को लेकर उसे प्रताडि़त कर रहे थे। आरोप है कि पांच दिन पहले ही पति ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की थी। फिलहाल पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम कराया है और मायके पक्ष के आरोपों की जांच की जा रही है।
चंदनपुरा निवासी 21 वर्षीय काजल सिंह पत्नी दीपक तोमर ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला, जब उसकी सास ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कमरा अंदर से बंद था। काफी देर बाद भी जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई, तो उन्होंने बेटे दीपक को सूचना दी।
मामले की जानकारी मिलते ही पति और ससुर भी घर पहुंचे। खिडक़ी से झांककर देखने पर पता चला कि काजल ने फांसी लगाई है। इसके बाद पुलिस और काजल के पिता को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और काजल के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोडक़र शव को निगरानी में लिया।
बताया गया है कि भिंड निवासी काजल की बुआ दीपक के घर के पास हजीरा चंदनपुरा में रहती हैं। दो साल पहले काजल पढ़ाई करने के लिए ग्वालियर अपनी बुआ के घर आई थी। यहीं उसकी दोस्ती दीपक से हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने परिवार के विरोध के बावजूद आठ माह पहले लव मैरिज कर ली थी।
काजल के पिता रंजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि कुछ माह से दीपक और उसके परिजन काजल से पांच लाख रुपए व कार की मांग के लिए मारपीट करते थे। घटना से पांच दिन पहले भी काजल की बेरहमी से मारपीट की थी, जिसके फोटो भी परिजन ने पुलिस को सौंपे हैं।
इस मामले में हजीरा टीआई जितेन्द्र सिंह तोमर का कहना है कि महिला के शव को निगरानी में लेकर मर्ग कायम कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। मायके पक्ष ने जो आरोप लगाए हैं। उसके आधार पर आगे की जांच की जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









