रेडक्रॉस सोसाइटी ने शहरिया जनजातीय समाज मे गर्म वस्त्र वितरित किए

Jan 12 2026

ग्वालियर। रेडक्रॉस सोसाइटी ग्वालियर द्वारा कलेक्टर श्रीमती रूचिका के निर्देशानुसार आदिवासी वस्तियों मे महिला एवं बच्चो को गर्म कपडे वितरित किये गए।
कार्यक्रम में एसडीएम विनोद सिंह, रेडक्रॉस सचिव नवल किशोर शुक्ला के मार्गदर्शन मे 350-400 गर्म वस्त्र शहरिया जनजातीय समाज के बीच ग्राम नेनागिर एवं देवरा टांका करैया में शरद ऋतु के अवसर पर अंगवस्त्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश कुमार शर्मा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसाइटी से शराफत हुसैन, सुरेंद्र कुशवाह, इन्दर सिंह राजे, जनजाति सुरक्षा मंच से डॉ. संजय सिंह, श्रीमती सुनीता सेठानी, श्रीमती कुसुम एवं श्रीमती शिलाबाई उपस्थित रहीं।