मंगलधाम वृद्ध आश्रम में बुजुर्गो को भोजन कराया

Jan 12 2026

ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर अनुभूति द्वारा पोषण पर्व सेवा सप्ताह के सातवें और आखिरी दिन मंगलधाम वृद्ध आश्रम में बुजुर्ग और वरिष्टजनो को भोजन कराकर लीची ज्यूस और बिस्किट, फल आदि खाद्य सामग्री वितरित की।
इस अवसर पर सुधीर बाजपेई ने पूरे सप्ताह किए गए कार्यों की अनुभूति अध्यक्ष और पूरी टीम की भूरी भूरी प्रशंसा की गई। कार्यक्रम में सुधीर बाजपेई, प्रदीप शर्मा, पूर्व रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ मीनाक्षी गोयल अध्यक्ष, अशोक शर्मा, कमल बनवारी, नीलम शर्मा, विजेंद्र सिंह कंसाना, आशीष गोस्वामी आदि सदस्य उपस्थित रहे।