लद्यु उद्योग भारती ने 80 कंबल बांटे
Jan 09 2026
ग्वालियर। लद्यु उद्योग भारती ने सिविल अस्पताल हजीरा पर मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री प्रद्युन सिंह तोमर एवं विशिष्ट अतिथि चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल, अध्यक्ष लद्यु उद्योग भारती मध्यभारत प्रांत सोबरन सिंह तोमर व कार्यक्रम संयोजक महेन्द्र गुप्ता व राजकुमार राय के आतिथ्य में 80 कंबल अस्पताल को भेंट किए।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युन सिंह तोमर ने लद्यु उद्योग भारती के सेवाकार्य को प्रणाम करते हुए कहा कि यह कंबल अस्पताल रिकॉर्ड मे दर्ज रहेंगे और अस्पताल में जरूरत पडऩे पर मरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे।
विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि अस्पताल में जरूरतमंद को सर्दी में कंबल भेंट करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। सोबरन सिंह तोमर ने बताया कि ईकाइयां हमेशा ही सेवाकार्य करती रहती है और जहां जैसी जरूरत होती है। इकाई पदाधिकारीगण सलाह कर उस जरूरत को पूरा करने का प्रयास करती है।
इस अवसर पर बिरला नगर इकाई अध्यक्ष संजय धवन, अभय गर्ग, राजकुमार राय, महेन्द्र गुप्ता, अशोक प्रेमी, उमाकांत सिंधल, निलेश गर्ग, रानू, कृष्णकान्त दीक्षित, शीतल अग्रवाल आदि उपस्थित रहेे। संचालन अभय गर्ग एवं आभार संजय धवन ने व्यत किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









