दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी की दुकान में घुसा चोर, रुपए निकालने की कोशिश करते पकड़ा
Jan 09 2026
भितरवार। नगर में चोरों का आतंक बरकार है। पुलिस से बेखौफ चोर आए दिन चोरी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस की निष्क्रियता देख एक चोर दिनदहाड़े एक गल्ला व्यापारी की दुकान में घुस गया। जहां उसने व्यापारी के काउंटर के दराज से रुपए चोरी करने की प्रक्रिया शुरू की। इसी दौरान दुकान के बाहर से अंदर आए गल्ला व्यापारी के पुत्र ने चोर को पकड़ लिया। और पुलिस को सूचना दी वहीं घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जानकारी के अनुसार डबरा-भितरवार रोड गायत्री मंदिर के पास विजय कुमार नरेश कुमार साहू का एक गेहूं प्लांट है। जहां वे मंडी में खरीदी गई उपज रखते हैं। और किसानों को खरीदी गई उपज का भुगतान करते हैं।
शुक्रवार की सुबह उक्त फर्म की दुकान पर रोजाना की तरह गल्ला व्यापारी का पुत्र चेतन साहू दुकान की गद्दी पर बैठा था। जिसके द्वारा किसानों से खरीदी गई उपज का भुगतान किया जा रहा था। किसानों को भुगतान करने के बाद जब दुकान पूरी तरह से खाली हो गई तो वह अंदर गोदाम में कुछ देखने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान एक युवक दुकान में आया और उसने दुकान में रखे काउंटर के ड्रॉवर को खोलने का प्रयास किया जिसमें लाखों रुपया रखा था।
ड्राइवर लॉक होने पर चोर ने पास में टेबल पर रखे अनाज की बोरी को छेदने वाली परखी उठा ली। और उससे गल्ले के ड्रॉवर को खोलने का प्रयास किया। तभी दुकान की गद्दी संभाल रहा व्यापारी का पुत्र चेतन साहू आ गया और उसने चोरी की कोशिश कर रहे युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया। चेतन साहू की आवाज सुनकर मील में अंदर काम कर रहे अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। वही दुकान से रुपए चुराने की कोशिश में रंगे हाथ पकड़े गए कर युवक से पडक़र जब संबंधित दुकान संचालक द्वारा नाम पता पूछने का प्रयास किया तो युवक ने अपना नाम और पता बताने में आनाकानी की।
वहीं इसके बाद संबंधित गल्ला व्यापारी का भाई आवेश मोदी भी सूचना पाकर मौके पर पहुंचा। और उसने तत्काल पुलिस एफआरबी डायल 112 को सूचना दी। और सूचना लगने के बाद मौके पर पहुंची भितरवार पुलिस की एफआरबी की टीम को उसे सौंप दिया। जिसे पुलिस थाने ले जाया गया। यह घटना व्यापारी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है कि चोर दुकान के अंदर ड्रावर में रखे लाखों रुपए चोरी के इरादे से ही दुकान में घुसा था।
भितरवार में वे खौफ हैं चोर, पुलिस का भय नहीं
भितरवार नगर में चोरों की सक्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। और अज्ञात चोर बेखौफ होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। वही देखा जाए तो जहां दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी की दुकान के अंदर काउंटर के दराज में रखे लाखों रुपए निकालने की कोशिश करने के दौरान पकड़ा गया है। तो दूसरी ओर रात्रि के समय नगर के वार्ड क्रमांक 11 में रहने वाले हरी पाठक के घर में भी अज्ञात चोर रात्रि के समय घुस गए थे। और जैसे ही अज्ञात चोर उपरी मंजिल पर पहुंचे तो कदमों की आहट की आवाज सुनकर घर के लोग जाग गए तो अज्ञात चोर कूद कर भाग गए। इससे ऐसा लग रहा है कि नगर में अज्ञात चोर बेखौफ होकर चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। वहीं पुलिस नगर में सक्रिय हुए इस चोर गिरोह के लिए अभी तक कोई महत्वपूर्ण सुराग नहीं लगा पाई है। जिसके चलते पुलिस की कार्य प्रणाली को लेकर नगर में तरह तरह की चर्चाएं हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









