मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर 11 जनवरी को

Jan 09 2026

ग्वालियर। पंजाबी परिषद चंबल संभाग का नि:शुल्क मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर 11 जनवरी को शुजाबाद भवन में लगाया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से एक बजे तक लगाया जाएगा। शिविर में डॉ. दिनेश उदानिया (न्यूरोलॉजिस्ट), डॉ. अनुपम ठाकुर (चेस्ट फिजिशियन), डॉ. आकाश मोदी (हृदय रोग), डॉ. हेमंत गुप्ता (फिजिशियन), डॉ. सत्य प्रकाश साहनी (नाक, कान, गला), डॉ. संजीव थरेजा (फिजिशियन), डॉ. स्वाति अग्रवाल (स्त्री रोग विशेषज्ञ) डॉ. गुंजन कौशिक (दंत एवं मुख रोग विशेषज्ञ) द्वारा मरीजों का परीक्षण करेंगे। साथ ही शिविर में आने वाले मरीजों की नि:शुल्क जांच भी की जाएगी।

 प्रेस वार्ता में अशोक सहगल, पुरनचंद खत्री, केवल कृष्ण सूरी, हरीश साहनी, हरीश सहगल, मोहनलाल अरोरा, डॉ प्रेम अरोड़ा, विनोद सूरी, राजवीर खुराना, अजय सपरा, बबीता डाबर एवं राजू पंडित, मनोहर लाल भल्ला, हरीश सहगल, सुदेश भोला आदि  उपस्थित रहे।