कॉम्बिंग गश्त में 264 वारंटी पकड़े, 334 गुंडे-हिस्ट्रीशीटर को घर जाकर किया चेक
Jan 09 2026
ग्वालियर। कडक़ड़ाती सर्दी और घने कोहरे के बीच पुलिस ने अपराधियों के दरवाजे खटखटा दिए। घर पर आराम से सो रहे फरार बदमाश पुलिस के निशाने पर थे और नींद से जगाने के बाद 264 को पुलिस ने पकड़ कर हवालात पहुंचा दिया। कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस 334 गुंडे व हिस्ट्रीशीटरों के घर पहुंची और उनसे जानकारी ली कि अभी क्या कर रहे हैं? पुलिस ने बदमाशों को चेतावनी दी कि सही रास्ते पर चलोगे तो ठीक है और हरकत की तो फिर पुलिस की कार्रवाई से दो-चार होना पड़ेगा। बदमाशों ने कहा कि वह ऐसा कुछ नहीं करेंगे, जिससे पुलिस उनके घर का दरवाजा खटखटाए।
जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने व आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देश पर जिले में नए वर्ष की पहली कॉम्बिंग गश्त गत रात्रि शहर व देहात के थाना क्षेत्रों में देर रात तक की गई। कॉम्बिंग गश्त में अति. पुलिस अधीक्षक विदिता डागर, अनु बेनीवाल, सुमन गुर्जर तथा जयराज कुबेर सहित जिले के सभी पुलिस अधिकारी अपने-अपने थाना प्रभारियों और बल के साथ मैदान में उतरे।
रात करीब 1 बजे एसएसपी धर्मवीर सिंह ने स्वयं शहर में गश्त कर अभियान का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। ग्वालियर पुलिस के अधिकारियों द्वारा अधीनस्थ थाना बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त किया।
कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने पैदल गश्त करते हुए फरार बदमाशों, वारंटियों, गुंडों, हिस्ट्रीशीटरों और जिला बदर आरोपियों के घरों पर चेकिंग की। साथ ही बैंक एटीएम, होटल, लॉज, धर्मशाला और ढाबों की भी तलाशी ली गई। संदिग्ध वाहनों और मुंह बांधकर दोपहिया वाहन चलाने वालों की विशेष जांच की गई।
कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने जिले में कुल 135 स्थाई वारंट, 129 गिरफ्तारी वारंट तामील कराये गये साथ ही 166 गुण्डा एवं 168 हिस्ट्रीशीटरों को चेक किया। कॉम्बिंग गश्त के दौरान थाना थाटीपुर, भितरवार एवं गिजौरी में अवैध शराब के 1-1 तथा थाना घाटीगांव में अवैध हथियार का 1 प्रकरण दर्ज किया गया और थाना सिरोल व बहोड़ापुर में सट्टा का 1-1 प्रकरण पंजीबद्ध किया गया तथा धारा 107-116 जाफनै के 4 प्रकरणों में 20 पर कार्यवाही की जाकर 8 अन्य कार्यवाहियां की गई हैं।
एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों में डर पैदा करने के लिए आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









