सिविल अस्पताल हजीरा में बांटी खिचड़ी

Jan 09 2026

ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर अनुभूति द्वारा पोषण पर्व सेवा सप्ताह के चतुर्थ दिन रोगियों को खिचड़ी वितरण सिविल अस्पताल हजीरा पर किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि चेंबर और कॉमर्स के प्रवीण अग्रवाल रहे। इस दौरान अलग-अलग वार्ड में जाकर रोगियों को खिचड़ी वितरण की गई, साथ ही रोगियों के साथ आए परिवारजनों ने भी सर्दी में गर्म खिचड़ी का सेवन किया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष अशोक शर्मा, संस्थापक अध्यक्ष व पूर्व रीजन चेयरपर्सन एमजेएफलायन मीनाक्षी गोयल और कार्यक्रम संयोजक राजेश गोयल रहे।