तमन्ना फाउंडेशन द्वारा व्यापार मेले में डांस प्रतियोगिता का आयोजन

Jan 09 2026

ग्वालियर। श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत तमन्ना फाउंडेशन द्वारा डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 4 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 50 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम संयोजक अमित मंडेलिया ने बताया कि प्रतियोगिता को विभिन्न आयु वर्गों के अनुसार ग्रुप ए, ग्रुप बी एवं ग्रुप सी में विभाजित किया गया था। ग्रुप ए में योगिता ने प्रथम स्थान, मानसी पाल ने द्वितीय स्थान एवं वंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप बी में नंदनी प्रथम, कनिष्का द्वितीय एवं वंशिका परिहार तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं ग्रुप सी में किट्टू ने प्रथम, विवेक ने द्वितीय एवं आर्यन ने तृतीय स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता के दौरान बच्चों और युवाओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं को मंच प्रदान कर उनकी कला और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना रहा। तमन्ना फाउंडेशन के इस आयोजन की दर्शकों एवं अभिभावकों ने सराहना की।
इस अवसर पर आशीष चौहान, हेमंत आर्य, कृष्णा कदम, सोनू धोलकर, इमरान खान, शिवम कुमार, निशा पाल, कीर्तिका शाक्य, अंजलि, लोकेश आदि उपस्थित थे।