वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले के विरोध में एसयूसीआई ने फूलबाग चौराहे पर प्रदर्शन किया

Jan 09 2026

ग्वालियर। एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) ने अमेरिकी साम्राज्यवाद द्वारा वेनेजुएला पर किए गए सैनिक हमले के विरोध में फूलबाग चौराहे पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पार्टी के सदस्य कामरेड रूपेश जैन ने बताया कि वेनेजुएला पर किया गया सैन्य हमला अत्यंत नंदिनी है साम्राज्यवादी देश अमेरिका सिर्फ वेनेजुएला ही नहीं फिलिस्तीन और अन्य देशों पर सैन्य शक्ति के बल पर हमला कर उन देशों को तबाह कर रहा है और अपने अधीन बना रहा है जो की पूरी तरह अन्याय पूर्ण है। पार्टी की जिला कमेटी सदस्य श्रुति ने आम जनता से शांति कायम करने के लिए एकजुटता की अपील की। प्रदर्शन का संचालन पार्टी की जिला कमेटी सदस्य विद्या ने किया।