महिलाओं ने गेम खेलकर नया साल मनाया

Jan 09 2026

ग्वालियर। सखी सगिनीं महिला ग्रुप (बेटी बचाओ बेटी पढाओ) द्वारा नया साल का कार्यक्रम एक निजी होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्ची गेम, प्ले कार्ड गेम, पासिग द पासंग गेम, हाउजी गेम, साथ ही बर्थडे सेलीब्रेट किया। जिसमें सभी मेम्बर्स ने बढचढ कर भाग लिया। सभी भाग लेने वाले को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सखी सगिनीं महिला ग्रुप (बेटी बचाओ बेटी पढाओ) की संस्थापक अध्यक्ष ममता गोयल, अध्यक्ष सीमा मित्तल, मोनिका, वन्दना अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, रेणू वर्मा, श्यामलता शर्मा, सुनिता बत्रा,नीतू गुप्ता, श्रावणी घटक, प्रीति गर्ग, पूजा अग्रवाल, बर्षा अग्रवाल, मीनाक्षी महेश्वरी, हेमलता अग्रवाल, तृप्ति अग्रवाल, गायत्री बंसल, सुमन गोयल, निशा गोयल, नीलू गोयल, खुशबू जैन आदि मेंबर उपस्थित रहे।