ऑटो चालक से रुपए और मोबाइल लूटने वाले 4 बदमाश पकड़े
Jan 09 2026
ग्वालियर। बहोड़ापुर क्षेत्र में ऑटो चालक चंद्रशेखर यादव को लूटने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने गुरुवार को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला। बदमाशों ने गत दिनों सागरताल मस्जिद के पास चाकू अड़ाकर ऑटो चालक से 2800 रुपए नकद और एक मोबाइल फोन लूट लिया था। पुलिस ने यह कार्रवाई ऑटो चालक के बेटे द्वारा दर्ज शिकायत पर की है।
बड़ागांव निवासी ऑटो चालक चंद्रशेखर यादव ने बताया कि 1 जनवरी की रात करीब 12 बजे मेला ग्राउंड से एक महिला और चार युवक सागरताल जाने के लिए उनके ऑटो में बैठे थे। महिला कोटेश्वर पर उतर गई, जबकि चारों युवकों ने सागरताल चलने को कहा। सागरताल पहुंचने पर किराया देने के बजाय युवकों ने चाकू दिखाकर उनसे 2800 रुपए और मोबाइल फोन लूट लिया।
चंद्रशेखर यादव के अनुसार बदमाशों ने उन्हें बंधक बनाकर फोन-पे का पासवर्ड मांगा। उन्होंने बदमाशों को चकमा देते हुए बताया कि पासवर्ड उनके बेटे देवांशु को पता है, जिसके बाद वह वहां से भाग निकले। हालांकि, बदमाशों ने हार नहीं मानी और थोड़ी देर बाद उनके बेटे को फोन कर एक होटल का क्यूआर कोड भेजकर रुपए भेजने को कहा। तब तक चंद्रशेखर घर पहुंच चुके थे, जिससे बदमाशों का यह पैंतरा विफल हो गया।
चंद्रशेखर यादव ने अपने बेटे के साथ जाकर थाने में मामला दर्ज कराया था। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की और गुरुवार शाम को सभी आरोपियों को पकड़ लिया।
बता दें कि ड्डबदमाशों के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने संस्कार कुशवाह, अमन शाक्य, दीपक खटीक और रुपेश का जुलूस भी निकाला था। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी, इसके साथ ही पुलिस बदमाशों का आपराधिक रिकार्ड भी निकलवा रही है। पुलिस अफसरों का मानना है कि पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ के बाद उनके द्वारा शहर में की गई अन्य घटनाओं के बारे में कई अहम जानकारियां मिल सकती हैं।
थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि पकड़े गए संस्कार कुशवाह, अमन शाक्य, दीपक खटीक और रुपेश आदि आरोपी घासमंडी के रहने वाले हैं। ये सभी आरोपी 1 जनवरी को चंद्रशेखर के ऑटो में सागरताल आने के लिए सवार हुए थे और लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग निकले थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









