ग्वालियर में शीतलहर और कोहरे का प्रकोप बढ़ा
Jan 08 2026
ग्वालियर। हिमालय से आ रही बर्फीली हवाओं के तेवर तीखे हैं, जिससे ग्वालियर में शीतलहर और कोहरे का प्रकोप बढ़ रहा है। इसके कारण लोगों को भारी सर्दी महसूस हो रही है। शीतलहर का टॉर्चर लगातार जारी है, वहीं आसमान में कोहरा छाए रहने से लोगों को सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए, साथ ही 8 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही सर्द हवा ने लोगों में ठिठुरन बढ़ा दी है। अगर पश्चिमी विक्षोभ तेज होता है तो शहर में बारिश से मावठ पड़ सकती है।
उत्तर भारत के पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी और मैदानी इलाकों में चल रही बर्फीली हवाओं ने ठंड के तेवर तीखे कर दिए हैं। बीते 24 घंटों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं। घने कोहरे और शीतलहर के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। सुबह और शाम के समय चल रही सर्द हवाओं ने लोगों को कंपकंपा दिया है। कोहरे की घनी चादर के कारण दृश्यता कम हो गई है, जिसका सीधा असर सडक़ और रेल यातायात पर पड़ रहा है। कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं, वहीं सडक़ों पर वाहनों की रफ्तार भी थम सी गई है।
मुसीबत में स्कूली बच्चे
ग्वालियर में सात जनवरी तक कक्षा आठ तक के स्कूल बंद थे और गुरुवार को इन स्कूलों के ताले सुबह दस बजे खुले पर दस बजे तक ग्वालियर घने कोहरे की चपेट में था और बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। स्कूलों में हाजिरी काफी कम दर्ज की गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









