कलेक्टर व निगमायुक्त ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर अटेंडरों को बांटे कंबल
Jan 08 2026
ग्वालियर। मुरार जिला चिकित्सालय का कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं निगमायुक्त संघ प्रिया ने रात्रि में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों से बात की। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को मरीजों के उपचार एवं सर्दी से बचने की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही मरीजों के साथ रुके अटेंडरों को ठंड से बचने के लिए कंबल वितरित किए।
ग्वालियर में इस समय जबरदस्त ठंड पड़ रही है। ऐसे में जिला चिकित्सालय मुरार में उपचार के लिए आए मरीज एवं उनके अटेंडर को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं निगमायुक्तसंघ प्रिया ने मुरार जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया और वहां पर मरीजों से बात कर उनकी स्थिति जानी। साथ ही वहां पर जरूरतमंद अटेंडरों को कंबल वितरण किए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









