कांग्रेस खेल एवं खिलाड़ी प्रकोष्ठ के धर्मेन्द्र ठाकुर बने जिलाध्यक्ष
Jan 08 2026
ग्वालियर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक विस्तार के तहत खेल एवं खिलाड़ी प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियों की घोषणा की है। इसी क्रम में ग्वालियर से कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता धर्मेन्द्र ठाकुर को खेल एवं खिलाड़ी प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से ग्वालियर कांग्रेस संगठन और खेल जगत से जुड़े कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
यह नियुक्ति मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार तथा संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कमले की सहमति से की गई है। खेल एवं खिलाड़ी प्रकोष्ठ के संयोजक नवीन खान एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रशांत मिश्रा द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए जिलाध्यक्षों की सूची जारी की गई, जिसमें ग्वालियर से धर्मेन्द्र ठाकुर का नाम शामिल है। नियुक्ति की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं खेल प्रेमियों ने धर्मेन्द्र ठाकुर को बधाई दी। वहीं, धर्मेन्द्र ठाकुर ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे मिली जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









