महाराजा मिहिरभोज बस्ती का हिंदू सम्मेलन हुआ

Jan 06 2026

ग्वालियर। महाराजा मिहिरभोज बस्ती छत्रसाल नगर के मारुति नंदन मैदान परम आशीष कॉलोनी के सामने चरवाई नाका शिवपुरी लिंक रोड पर महाराजा मिहिरभोज बस्ती का हिंदू सम्मेलन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अतिथि संत स्वामी माधवानंद परमहंस महाराज, श्रीमति सरिता पटेल,  यशवंत इंदापुरकर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान चालीसा पाठ, पंच परिवर्तन यज्ञ, सेवा भारती छात्रावास के भाईयों द्वारा मंच पर प्रस्तुतियां दी उसके उपरांत अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम में लगभग 3 हजार से अधिक हिन्दू समाज उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र सिंह गुर्जर आभार अशोक प्रजापति ने किया।