कैंसर हॉस्पिटल में एचपीवी वैक्सीनेशन ड्राइव एवं सर्वाइकल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम मना
Jan 06 2026
ग्वालियर। कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में यूको बैंक के 84वें स्थापना दिवस तथा सर्वाइकल कैंसर जागरूकता माह के अवसर पर एचपीवी टीकाकरण अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यूको बैंक द्वारा युवा बालिकाओं के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन ड्राइव प्रायोजित की गई, जो भविष्य में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसी आयोजन में अस्पताल के महिला सपोर्ट ग्रुप के सभी साहसी रोगी भी मौजूद सहे। सभी ने मिलकर उनका हौंसला वर्धन किया तथा उनको नई ऊर्जा से कैंसर से लडऩे के लिए प्रेरित किया।
सर्व प्रथम, डॉ. गुंजन श्रीवास्तव ने एचपीवी टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में अत्यंत प्रभावी है और धीरे-धीरे इसके व्यापक उपयोग से देश में बड़ा सकारात्मक बदलाव आएगा। उन्होंने इस संवेदनशील पहल के लिए यूकोबैंक का आभार व्यक्त किया।
डॉ. बीआर. श्रीवास्तव ने उल्लेख किया यूको बैंक द्वारा की गई इस पहल से निश्चित ही बड़ा बदलाव आयेगा। सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए उठाये जाने वाले कदम के किए उन्होंने यूको बैंक का आभार व्यक्त किया।
टीकाकरण अभियान के उपरांत सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों नेअस्पताल परिसर में वृक्षारोपण किया, जिससे स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट की ओर से यूको बैंक का इस मानवीय सहयोग, जनजागरूकता के प्रसार एवं सर्वाइकल कैंसर के प्रतिएक महत्वपूर्ण मील का पत्थर स्थापित करने हेतु हार्दिक धन्यवाद एवंआभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में अक्षय कुमार, डॉ. बीआर श्रीवास्तव, डॉ. अर्चना श्रीवास्तव, डॉ. जीएस राजपूत, डॉ. गुंजन श्रीवास्तव, डॉ. रजनी अग्रवाल, डॉ. मोनिका देवान एवं डॉ. एसपी त्रिपाठी, श्रीमती अंकिता मौर्या, सुप्रिया गर्ग, रूपम सक्सेना, बरखा नामदेव, ज्योति, सूजा पॉलसन तथा समस्त सपोर्टिंग स्टाफ मौजूद रहा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









