मेरी आवाज सुनो का हुआ आयोजन

Jan 06 2026

ग्वालियर। मप्र चेम्बर ऑफ कॉमर्स में दीपावली एवं नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मेरी आवाज सुनो का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागियों द्वारा अपने पसंदीदा गीत प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रामीण विधायक साहब सिंह गुर्जर थे। स्वागत भाषण चेम्बर अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने दिया।
मेरी आवाज सुनो प्रतियोगिता के प्रथम विजेता विजय अमरपुरी रहे, इन्होंने दिल ना होता बेचारा, कदम ना होते आवारा, जो खुबसूरत कोई अपना हम सफर होता सुनाया। द्वितीय स्थान पर नरेश जेठवानी रहे, इन्होंने आते जाते खूबसूरत आवारा सडक़ों पे कभी-कभी इत्तेफाक से कितने अंजान लोग मिल जाते हैं। तृतीय स्थान पर आशीष अग्रवाल रहे। सांत्वना पुरस्कार संजय सप्रा, अनूप साहू एवं आशीष अग्रवाल को मिला।