श्रीराम लीला समारोह समिति ने स्व. गर्ग को अर्पित की श्रद्धांजलि

Jan 06 2026

ग्वालियर। श्रीरामलीला समारोह समिति द्वारा 30 वर्ष से भी अधिक समय तक रामलीला का आयोजन उनके नेतत्व व मार्गदर्शन में रहा। इस बीच रामलीला का विशाल स्वरूप साल दर साल बढ़ता गया। आज रामलीला का मंचन मध्यप्रदेश की प्रमुख रामलीला में है। साथ ही श्रीराम बारात ग्वालियर के प्रमुख मार्गों से निकालने का निर्णय भी उनका रहा। शहर के समाजसेवी, व्यापारियों, धार्मिक क्षेत्र में कार्य कर रहे बुद्धिजीवियों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुऐ विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर समिति ने इस वर्ष की लीला स्व. विष्णु गर्ग को समर्पित करने का निर्णय लिया।
श्रद्धांजलि सभा में स्व. गर्ग के सुपुत्र मयंक गर्ग, राधेश्याम भाकर,  पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, विजय गोयल, सुरेन्द्र शर्मा, पुरुषोत्तम भार्गव, आनंद सावंत, संजय क_ल, उमाशंकर सोनी, महेश मुदगल, सुरेश बंसल, सत्यकुमार मिश्रा, विजय गर्ग, रमेश चौरासिया, विजय गर्ग, प्रदीप, पीताम्बर लोकवानी, रमेश गोयल, गुड्डू वारसी, हरिदास अग्रवाल, महेंद्र साहू, रवि गुप्ता, राजेश एरन, बाल खांडे, दिलीप शर्मा, संजय शर्मा, नरेंद्र सिंघल, सरोज मिश्रा, प्रियंका गर्ग, उषा चौहान, रामाधार चौबे, महेंद्र भदकारिया, संजय भार्गव, महेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।