स्वर शतकम आयोजन में विद्यालय और कॉलेज स्तर पर हो रही प्रतियोगिता
Jan 05 2026
ग्वालियर। संस्कार भारती महानगर द्वारा जीवाजी विश्वविद्यालय एवं राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के सहयोग से दो दिवसीय समूह गान प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार सुबह हुआ। स्वर शतकम नाम से आयोजित यह कार्यक्रम गालव सभागार में देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत वातावरण बना रहा है। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सांस्कृतिक चेतना का विकास करना तथा संगीत के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना को सशक्त करना है। यह प्रतियोगिता दो स्तरों-विद्यालय स्तर और महाविद्यालय स्तर पर आयोजित की जा रही है।
सोमवार को सुबह 11 बजे से विद्यालय स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ, जिसमें शहर के विभिन्न स्कूलों से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने सामूहिक गायन के माध्यम से देशभक्ति गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुतियां दीं, जिससे सभागार तालियों की गूंज से भर उठा।
कार्यक्रम में प्रत्येक टीम को अपनी प्रस्तुति के लिए केवल 7 मिनट का समय दिया गया है। अल्प समय में प्रभावशाली प्रस्तुति देना प्रतियोगियों के लिए चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ रोमांचक भी साबित हो रहा है।
14 को मिलेगा विशेष अवसर
दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर और कॉलेज स्तर पर विजयी होने वाली तीन-तीन टीमों को विशेष अवसर प्रदान किया जाएगा। चयनित टीमें 14 जनवरी को जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल सभागार में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देंगी। संस्कार भारती के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों से विद्यार्थियों में कला के प्रति रुचि बढ़ती है और राष्ट्रीय एकता व सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूती मिलती है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









