विहसंत सागर तीर्थ धाम का शिलान्यास 15 मार्च को इटावा में

Jan 05 2026

ग्वालियर। जैन संत मेडिटेशन गुरु उपाध्यायश्री विहसंत सागर मुनिराज ने कहा की हिंदू सोया हुआ नहीं है खोया हुआ था। हिंदू को एकजुट होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश के जैतपुर उदी मोड़ इटावा स्थित नवनिर्माण कार्य विहसंत सागर तीरथ धाम का शिलान्यास समारोह 15 मार्च रविवार को सुबह 9 बजे से किया जाएगा। इस समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी पहुंचने की सूचना प्राप्त हो रही है।
महाराजश्री सोमवार को पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने चर्चा करते बताया कि यह तीर्थ धाम चार बीघा 242 बाई 150 में नवनिर्माण किया जाएगा। इस क्षेत्र से निकले वाले मार्ग से साधु संतों के लिए ज्ञान अध्ययन आहारचार्य तपस्या और आत्म कल्याण के लिए मात्र स्थान रहेगा। स्थित धाम के लिए 12 चीजों का एक साथ शिलान्यास होगा। इस शिलान्यास समारोह में 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं की उपस्थिति होने की संभावना है।
उन्होंने बताया तीर्थ धाम में विश्व की सबसे बड़ी 19वें तीर्थंकर मल्लिनाथ भगवान की 19 फीट ऊंची एकमात्र प्रतिमा विराजमान होगी। वही तीर्थ धाम के भूगर्भ से निकली सबसे प्राचीन आदिनाथ भगवान की 18वर्ष पूर्व भूगर्भ से प्राप्त प्रतिमा भी विराजमान होगी। वहीं 72 मूर्तियों से युक्त 35 फुट का मान स्तंभ बनेगा उन्होंने बताया ग्वालियर से 15 बसें सहित 108 बसें अलग-अलग स्थान से तीर्थ धाम पहुंचेगी।