यह मीडिया में आने के लिए स्टंटबाजी-महापौर

Jan 05 2026

इस पर महापौर शोभा सिकरवार का कहना था क यह सब सिर्फ मीडिया में आने की स्टंटबाजी है। इंदौर में जो घटनाक्रम हुआ वहां बीजेपी के महापौर हैं, जो खुद कह रहे हैं कि अधिकारी उनकी सुनते नहीं हैं। जब वहां सत्ता और सरकार में होने के बाद भी बीजेपी महापौर की बात नहीं सुनी जाती तो यहां (ग्वालियर में) गलती महापौर की कैसे हो सकती है। 
इस तरह के स्टंट से विपक्ष के पार्षद सिर्फ ध्यान भटकाने का प्रयास करते हैं। यहां सब मिलकर काम कर रहे हैं और समस्या का समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं।