माता-पिता की आज्ञा का सम्मान करने वाले भगवान को भी प्रिय-मनोज शास्त्री

Jan 05 2026

ग्वालियर। शिंदे की छावनी पारदी मोहल्ला स्थित बालाजी दरबार में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में भागवताचार्य आचार्य मनोज शास्त्री ने कहा कि माता-पिता की आज्ञा पालन करते हैं। उनका सम्मान करने वाले भगवान के भी प्रिय होते हैं। संतान धर्म की रक्षा के हिंदुओं को आपसी मतभेदों को भूलकर एक होना होगा। हमें मन को निर्मल रखना चाहिए यह बात कथा व्यास. पंडित मनोज शास्त्री ने कही। महाराज जी ने बताया कि मैया पार्वती का जन्म हिमाचल के राजा के यहां हुआ और जब पार्वती मैया बड़ी हुई तो उनका विवाह भोलेनाथ के साथ में हुआ। कथा के विश्राम पर श्रीमद् भागवत पुराण की आरती में महंत नरेंद्र मिश्रा, आचार्य पंडित सचिन भारद्वाज, विष्णु मिश्रा, श्रीमती सरिता मिश्रा, राजू पंडित एवं समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित थे।