हेल्प गुरु टीम ने झुग्गी झोपडिय़ां में बांटे कंबल और गर्म कपड़े

Jan 05 2026

ग्वालियर। वेदांश कंप्यूटर एजुकेशन के छात्र-छात्राओं और हेल्प गुरु की हेल्प टीम की पहल पर छात्र छात्राओं की टीम सबसे पहले जलालपुर चौराहा पर पहुंची जहां पर बड़ी संख्या में झुग्गी झोपड़ी बना बनाकर रहने वाले असहाय, मजदूर, गरीब, जरूरतमंद लोगों को प्रत्येक झोपड़ी में जा जाकर छात्र-छात्राओं के द्वारा कंबल वितरित किए। इसके अलावा छोटे-छोटे बच्चों को बिस्किट, नमकीन, कुरकुरे के साथ-साथ टोपे, इनर, पजामी, तथा प्रत्येक व्यक्ति को गर्म कपड़े वितरित किए गए।
इसके बाद हेल्प टीम ट्रिपल आईटीएम कॉलेज के सामने बड़ी संख्या में रह रहे झुग्गी झोपडिय़ां में जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े और कंबल वितरित किए गए।
सेवा कार्य के उद्देश्य को बताते हुए हेल्प गुरु प्रमोद राजावत ने बताया इस सेवा कार्य का प्रमुख उद्देश्य छात्र-छात्राओं के मन में सेवा भाव जागृत करना है। तथा ग्वालियर शहर में जबरदस्त पड़ रही सर्दी में जरूरतमंदों को कंबल और गर्म कपड़े प्रदान करना है। इसके अलावा झुग्गी झोपडिय़ां में निवास करने वाले छोटे-छोटे बालक, बालिकाओं तथा उनके परिवार जनों को शिक्षा का महत्व भी बताना है। इसके साथ ही शिक्षा का अभाव होने के कारण झुग्गी झोपडिय़ा में रहने वाले छोटे-छोटे बच्चों में नशे के प्रति बढ़ती रुचि को भी समाप्त करना है।