शिप्रा हेल्थ फाउंडेशन ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

Jan 05 2026

ग्वालियर। शिप्रा हेल्थ फाउंडेशन द्वारा जेएएच ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करने के लिए प्रोफेसर डॉ. जितेंद्र सिंह राजावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि गहोई वैश्य समाज ग्रेटर के अध्यक्ष दिलीप तपा थे। 
इस अवसर पर मुख्य अतिथियों के द्वारा शिप्रा फाउंडेशन द्वारा निरंतर किए जा रहे मानव सेवा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा- रक्तदान न किसी धर्म का होता है, न किसी जाति का-यह केवल मानवता का कार्य है।
प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को 90 दिन में रक्तदान करना चाहिए। शिविर में अनिल कुमार गुप्ता ने 52वीं बार रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।