प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन स्कूल संचालको के साथ-अवधेश

Jan 05 2026

ग्वालियर। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन जिला ग्वालियर का नववर्ष मिलन समारोह एक निजी विद्यालय में संपन्न हुआ। जिसमें निर्देश कुमार शर्मा जिला अध्यक्ष और स्मृति दुबे जिला महिला कार्यवाह अध्यक्ष निर्वाचित हुईं।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कुमार दीक्षित ने कहा कि सभी को समर्पित होकर संगठन के लिए कार्य करना चाहिए। प्रदेश सचिव संतोष उपाध्याय ने कहा कि संगठन ही हमारी पहचान है। चुनाव प्रभारी एवं भिण्ड जिलाध्यक्ष अवधेश शर्मा ने स्कूल संचालको से कहा कि संगठन सभी संचालकों की हर समस्या को हल करने में सक्षम है। अगर कोई भी सदस्य संगठन के विरुद्ध कार्य करेगा तो उसे बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
इस अवसर पर संगठन प्रभारी श्रीमती हेमलता श्रीवास्तव, श्रीमती कल्पना घोष, श्रीमती स्मिता दुबे, दिनेश त्रिपाठी, जगमोहन सिंह, उदयप्रताप,सुरेश गुर्जर, राजेश, दीपक मल्होत्रा, रामवीर सिंह, विवेक पटसारिया, प्रदीप, अजय कुमार दीक्षित, वरुण दुबे,भगवती चरण, अरविन्द केन, पीएसए संभाग ग्वालियर प्रवक्ता रवि कांत दुबे सहित अनेक स्कूल संचालक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पवन गोले एवं आभार धर्मेन्द्र गायकवाड ने व्यक्त किया।