क्षेत्र का विकास व प्रगति मेरा लक्ष्य: डॉ. सिकरवार
Jan 04 2026
ग्वालियर। 16 ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती रेखा त्रिपाठी के साथ दंडोतिया मार्केट से सरकार गार्डन तक करीब 32 लाख रूपये से बनने वाली सीसी रोड निर्माण कार्य के लिये भूमिपूजन किया। भूमिपूजन कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिको द्वारा विधायक डॉ. सिकरवार का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक डॉ. सिकरवार ने कहा कि क्षेत्र का विकास व प्रगति मेरा लक्ष्य है और जन आकांक्षाओं को दृष्टिगत् रखते हुये विकास कार्यों को गति देने का काम किया जा रहा है। इस वर्ष हुई भारी वर्षा के कारण यह सडक़ क्षतिग्रस्त हो चुकी थी, क्षेत्र के नागरिक सडक़ निर्माण की मांग कर रहे थे। जनता की मांग को देखते हुये रविवार को सडक़ निर्माण के लिये भूमिपूजन किया गया है। हम क्षेत्र के समग्र विकास के लिये कृत संक्लपित है और इस दिशा में जन भावनाओं के अनुरूप काम को तेजी से गति दे रहे है।
इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष राजेश तोमर, सागरनाती, कल्लू तोमर, जहान सिंह तोमर, रामबाबू श्रीवास, मोनू भदौरिया, धर्मराज तोमर, गौरव तिवारी आदि मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









