कभी भी धराशाही हो सकता है विद्युत पोल, मूकदर्शक बना विभाग
Jan 04 2026
भितरवार। नगर में कुछ जगह लगे जर्जर विद्युत पोल हादसे को आमंत्रण दे रहे हैं। टूटने की कगार पहुंचे इन बिजली के खंबों की ओर विभाग की अनेदेखी भारी पड़ सकती है। नगर के वार्ड 6 और 13 में जर्जर होकर धराशाही होने की स्थिति में आए विद्युत पोलों को देख रहवासी काफी भयभीत हैं। उनके द्वारा इन खंबो से हादसे की आशंका व्यक्त की जा रही है।
जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड 6 मेन रोड़ पर नाली में लगा 11 केबी लाइन का लोहे का विद्युत पोल नीचे से टूटने लगा है। काफी जर्जर अवस्था में लगा यह बिजली का खंबा कभी भी टूटकर धराशाही होकर बड़े हादसे का कारण बन सकता है।
रहवासियों ने बताया कि इस जर्जर विद्युत पोल को लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया। लेकिन फिर भी उन्होंने इस ओर ध्यान नहीं दिया। वार्ड 6 के लोगों ने बताया कि जर्जर हुए इस विद्युत पोल को लेकर भय बना हुआ है। पोल के आसपास बने मकानों के रहवासी काफी भयभीत बने हुए हैं।
वहीं इसी प्रकार नगर के वार्ड 13 में बैकुंठ धाम के पास भी 11 केबी लाइन का विद्युत पोल जर्जर हो गया है। यहां रहने वाले लोगों ने भी टूटने की स्थिति में आए बिजली के खंबे को देख हादसे की आशंका व्यक्त की है। वहीं अगर समय रहते स्थानीय विद्युत विभाग ने इन दोनों में वार्डों में जर्जर विद्युत पोलो की ओर ध्यान नहीं दिया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं बताते हैं कि नगर में और भी ऐसी कई जगहें हैं। जहां विद्युत पोल जर्जर अवस्था में हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









