किसान कांग्रेस के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों ने की पूर्व विधायक पाठक से मुलाकात, किया स्वागत

Jan 04 2026

ग्वालियर। दक्षिण विधानसभा के नवनियुक्त किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों ने रविवार को पूर्व विधायक एवं प्रदेश महासचिव प्रवीण पाठक का लक्ष्मीगंज स्थित निवास पर मुलाकात कर स्वागत किया।
राम मंदिर ब्लॉक के अध्यक्ष सुनील कुशवाह, गोल पहाडिय़ा रामेश्वर यादव, हेमू कालानी विकास खरे, कंपू हरेंद्र बघेल और माधवगंज के देवदत्त दुबे के साथ ढोल नगाड़े बजाते हुए रैली के रूप में प्रवीण पाठक के निवास पर पहुंचे। सभी ब्लॉक अध्यक्षों ने हनुमान मंदिर पर पूजा अर्चना की। फिर पूर्व विधायक प्रवीण पाठक का माला पहनाकर स्वागत किया। 
इस मौके पर प्रवीण पाठक ने कहा कि मुझे विश्वास है कि सभी के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं को सशक्त मंच मिलेगा। उनकी आवाज और अधिक मजबूती से उठेगी। साथ ही पार्टी संगठन भी जमीनी स्तर पर सुदृढ़ होगा।
इस अवसर पर पिंकी पंडित, लक्ष्मी माथुर, कुलदीप व्यास, श्याम सुंदर श्रीवास्तव, हरी जाटव, पल्लव शर्मा, मुकेश धाकड़, जंगबहादुर सिंह चौहान, मोनू भटनागर, कपिल पाल, ईशु शर्मा, रिंकू कुशवाह, अरविंद राठौर, विष्णु जायसवाल, सब्बार खान, अजय धौलपुरिया आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
यहां बतादें कि बीते रोज किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गुर्जर ने देररात को सभी ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की।