5 जनवरी को नगर कीर्तन पर निकलेंगे पंज प्यारे

Jan 04 2026

ग्वालियर। मानवता और धर्म के रक्षक गुरु गोविंद सिंह के 359वें प्रकाश उत्सव पर आज 5 जनवरी सोमवार को सुबह 8.30 बजे से अखंड पाठ साहब का भोग पड़ेगा। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक कीर्तन दरबार सजेगा। साथ ही गुरु का अटूट लंगर भी बरतेगा।
गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर 5 जनवरी को दोपहर 3 बजे फूलबाग गुरुद्वारा से नगर कीर्तन निकाला जाएगा। जो गुरुद्वारा पुल से नदी गेट, जयेंद्रगंज, हाईकोर्ट रोड, ऊंट पुल, पाटनकर बाजार, दौलतगंज, महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, गस्त का ताजिया, राम मंदिर, फालका बाजार, छप्परवाला पुल, शिंदे की छावनी, एमएलबी रोड होते हुए रात 9 बजे तक फूलबाग गुरुद्वारा पर संपन्न ह्यो। नगर कीर्तन में पंज प्यारे निकलेंगे। प्रकाश पर्व पर निकलने वाले नगर कीर्तन का पंजाबी सेवा समिति एवं पंजाबी परिषद चंबल संभाग पुष्प वर्षा कर स्वागत करेगा।