राष्ट्रहित में माता फूले के मिशन को बढ़ाने का अजाक्स ने लिया संकल्प-डॉ. बिरथरिया
Jan 04 2026
ग्वालियर। मप्र अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) के जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश बिरथरिया की अध्यक्षता में तथा अजाक्स के प्रांताध्यक्ष चौ. मुकेश मौर्य के मुख्य आतिथ्य में माता सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई गई।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम माता सावित्रीबाई फुले जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात मुख्य वक्ता मनोहर कटारिया ने माता सावित्री बाई फुले के सम्पूर्ण व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश बिरथरिया ने माता सावित्री बाई फूले के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया।
मुख्य अतिथि चौ. मुकेश मौर्य ने माता सावित्रीबाई फूले और महापुरुषों के मिशन को राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए बढ़ाने का अजाक्स के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर डॉ. गवेन्द्र नॉर्क, प्रो. हिम्मत सिंह, पुत्तूसिंह परिहार, कमलेश जाटव, संतोष जाटव, ज्ञान सिंह, जितेन्द्र बंसल, श्रीमति लक्ष्मी कन्नौजी, नेत्रपाल सिंह, अभिषेक सिंह, भीम सिंह, मुन्नालाल गोयल, राजकुमार आर्य आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का आभार रामेश्वर राम पटेल ने व्यक्त किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









