चैंबर का दीपावली और नववर्ष मिलन समारोह 4 जनवरी से
Jan 03 2026
ग्वालियर। चैंबर ऑफ कॉमर्स का दीपावली और नववर्ष मिलन समारोह 4 जनवरी से 6 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। चैंबर के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल और संयुक्त अध्यक्ष हेमंत गुप्ता ने बताया कि तीन दिवसीय समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि 4 जनवरी को क्रिकेट कार्निवाल आयोजित किया जाएगा। इस कार्निवाल में कुल दस टीमें भाग लेंगी। इनमें दो टीमें फ्रेंडली मैच खेलेंगी। वहीं आठ टीमें लीग मैच खेलेंगी।
डॉ. अग्रवाल ने बताया कि आज रविवार सुबह 9 बजे होने वाला उद्घाटन समारोह चैंबर के पूर्व अध्यक्ष विष्णु गर्ग के निधन के चलते स्थगित कर दिया गया है। क्रिकेट कार्निवाल कै. रूपसिंह स्टेडियम में आयोजित होगा।
क्रिकेट कार्निवाल में आठ टीमें भाग लेंगी। पांच जनवरी को चैंबर भवन में फैशन शो आयोजित किया जाएगा। फैशन शो भारतीय परिधानों में आयोजित किया जाएगा। फैशन शो में केवल चेंबर के सदस्य और उनके परिजन ही शामिल हो सकेंगे। इसके अलावा इसी दिन शाम 5.30 बजे से मेरी आवाज सुनो कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में चैंबर के सदस्य ही शामिल हो सकेंगे।
चेंबर पदाधिकारियों ने बताया कि 6 जनवरी को रंगमहल गार्डन में एमपीसीसीआई अम्बा शक्ति कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। साथ ही शाम 7 बजे से स्वरुचि भोज आयोजित होगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









