निगम ने जगह-जगह अलाव जलाए

Jan 03 2026

ग्वालियर। ग्वालियर में तीन दिनों के बाद सूर्यदेवता के सुबह दर्शन हुए और गुनगुनी धूप खिली उठी, लेकिन थोड़ी देर बाद ही बादलों ने अपना डेरा जमा लिया। जिसके चलते फिर से सूर्यदेव बादलों में छिप गए। हालांकि सुबह सर्दी में कमी होने के कारण थोड़ी राहत रही। वहीं रात में कोहरा नहीं छाने की स्थिति में रात में तापमान गिर सकता है।
वहीं नगर निगम ने लोगों को ठंड से राहत देने के लिए जगह-जगह अलाव जलाना प्रारंभ कर दिया है। ग्वालियर में पड़ रही कड़ाके की ठंड के चलते रात में नगर निगम ने बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, एवं सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाना प्रारंभ कर दिए हैं, जिससे लोगों को ठंड से बचने का सहारा मिल रहा है।