संगीतमय सुंदरकांड का पाठ कर मनाया केंद्रीयमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का जन्मदिन

Jan 01 2026

भितरवार। केंद्रीयमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का जन्मदिन नगर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भाजपा नेता अमिताभ सिंह हरसी ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन कर ईश्वर से केंद्रीयमंत्री सिंधिया की लंबी आयु की कामना की। 
गुरुबार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अमिताभ सिंह हरसी ने नगर के पुराना बाजार स्थित बैकुंठ धाम मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। जिसमें नगर और आसपास गांवों के भाजपा नेता और गणमान्य लोग शामिल हुए। नगर के राकेश पाराशर की भजन मंडली ने विधि विधान से भगवान श्रीराम का पूजन कर संगीतमय सुंदरकांड पाठ शुरू किया। उपस्थितजनों संगीतमय भजनों के साथ सुंदरकांड पाठ का वाचन किया। जिससे मंदिर के भवन और प्रांगण में भक्ति की धारा वह उठी। सुंदरकांड पाठ के साथ संगीतमय भजनों की प्रस्तुति पर उपस्थित लोग भक्तिभाव में डूब गए। 
वहीं इस दौरान इस धार्मिक कार्यक्रम के आयोजक भाजपा नेता अमिताभ सिंह हरसी और भाजपा नेताओं ने भगवान से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की लंबी आयु की कामना की। इस दौरान भाजपा नेता श्री सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आज जन्मदिन हैं। श्री सिंधिया नई ऊर्जा के साथ दिन प्रतिदिन आगे बढ़े इसके लिए सुंदरकांड पाठ का आयोजन कर उनका जन्मदिन हम सभी साथियों ने मनाया है। 
कार्यक्रम में भाजपा जिला ग्रामीण के पूर्व अध्यक्ष कौशल शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश उपाध्याय, रमेश पाराशर, महीप सिंह यादव, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र दीघरा, उदयभान सिंह रावत, भितरवार मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत, लखेश्वरी भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर रावत, सीके शर्मा, रघुबीर सिंह यादव, पार्षद गजब सिंह रावत, भीकम सिंह जाट, कमलेश खटीक, श्रीकृष्ण यादव, हरिमोहन गुर्जर, दीपक मोदी, डॉ सुनील श्रीवास्तव, सीमा यादव, नरेश जैन आदि उपस्थित थे।