सहारन गुरुद्वारा हेडपंप के पास एक वाहन चालक को मिला मंगलसूत्र
Jan 01 2026
भितरवार। हरसी रोड स्थित सहारन गुरुद्वारे के पास एक अज्ञात महिला का सोने का मंगलसूत्र गिर गया। यह मंगलसूत्र एक गाड़ी के ड्राइवर को मिला है। जिसने इसे गुरुद्वारे के सेवादारों को देने से इनकार कर दिया है।
घटना गुरुवार की सुबह हुई जब एक अर्टिगा कार क्रमांक एमपी 13 जेड एस 7970 हैंडपंप पर पानी के लिए रुकी। गाड़ी का ड्राइवर पानी भरने उतरा और उसे जमीन पर पड़ा मंगलसूत्र मिल गया। तो उसने तत्काल मंगलसूत्र को उठाकर अपनी जेब में रख लिया। इस दौरान हेडपंप के समीप खड़े गुरुद्वारे के सेवादारों और ग्रामीणों ने ड्राइवर को कुछ उठाते देख लिया। उन्होंने उसे रोककर उठाई गई वस्तु के संबंध में पूछने का प्रयास किया।
लेकिन वह उठाई गई वस्तु को बताने से इनकार करता रहा। काफी देर तक बहसबाजी हुई। इसके बाद ड्राइवर ने जेब से मंगलसूत्र निकालकर दिखाया, लेकिन उसने इसे किसी को नहीं दिया। ड्राइवर का कहना था कि जिसका होगा वह उससे ले जाएगा। जिस पर मौजूद सेवादारों ने ड्राइवर का वीडियो बना लिया। जिसमें गाड़ी का नंबर और मंगलसूत्र स्पष्ट दिख रहा है।
उन्होंने यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। गुरुद्वारे के सेवादार सुभाष ढिल्लन ने बताया कि उन्होंने ड्राइवर का नंबर और मंगलसूत्र का फोटो भी ले लिया है। साथ ही सुभाष ढिल्लन ने अपील की है। कि जिस भी यात्री महिला का यह मंगलसूत्र है। वह भितरवार थाने में सूचना दे। गाड़ी के नंबर के आधार पर ड्राइवर से संपर्क किया जा सकता है। और मंगलसूत्र वापस दिलवाने का प्रयास किया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









