तेलंगाना में एटीएम काटने वाले तीन बदमाश ग्वालियर में पकड़े
Jan 01 2026
ग्वालियर। तेलंगना राज्य में लगातार एटीएम कटिंग की दो से तीन घटनाऐं घटित हुई। जिस पर से तेलंगना में अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपियो की तलाश की गई। उक्त कार्यवाही के दौरान एटीएम कटिंग करने वाले गिरोह के 2 आरोपीगण तेलंगना पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया परन्तु तीन आरोपी मौके से फरार हो गये थे।
उक्त आरोपियों के ग्वालियर तरफ बलेनो क्रमांक एचआर 72 के 8670 से आने की सूचना प्राप्त हुई जिस पर एसएसपी धर्मवीर सिंह द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को उक्त संदिग्धों की धरपकड़ हेतु नाकाबंदी कर सघन वाहन चेकिंग लगाने हेतु निर्देशित किया गया।
एसएसपी के निर्देशानुसार एएसपी श्रीमती विदिता डागर व सीएसपी हिना खान के द्वारा थाना प्रभारी सिरोल निरीक्षक गोविंद बगौली के नेतृत्व में पुलिस की टीम को हाइवे पर नाकावंदी कर उक्त संदिग्धों की धरपकड़ हेतु लगाया गया।
चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को एक बलेनो क्रमांक एचआर 72 के 8670 आती हुई दिखी, जिसे पुलिस जवानों द्वारा कार को मेहरा टॉल के पास घेराबंदी कर रोक लिया गया। पुलिस टीम द्वारा चेक करने पर कार में तीन संदिग्ध व्यक्ति बैठे मिले।
पुलिस पूछताछ में उन्होनें अपने नाम वाजिव पुत्र अब्दुल गफूर निवासी बडंगा थाना नूँह जिला नूँह हरियाणा, अब्दुला पुत्र मजीद खांन निवासी वादली गांव थाना पुन्हाना जिला नूह हरियाणा, आमिर पुत्र रशीद अंसारी उम्र निवासी अलवल थाना अलवल जिला मेडचल हेदराबाद तेलंगाना बताया।
वहीं पुलिस टीम द्वारा कार की तलाशी लेने पर उसमें कटर ब्लेड व औजार रखे मिले। पकड़े गये तीनों संदिग्धों से गहनता से पूछताछ करने पर उनके द्वारा तेलंगाना में एटीएम कटिंग करने की घटनाऐं घटित करना स्वीकार किया। जिस पर से थाना सिरोल पुलिस टीम द्वारा तीनों आरोपियों व घटना में प्रयुक्त बलेनो कार को पुलिस अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया तथा उक्त आरोपियों की सूचना तेलंगाना पुलिस को दी गई। तीनों आरोपियों को अग्रिम कार्यवाही हेतु तेलंगाना पुलिस को सौंपा जायेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









