नववर्ष पर ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन ने बाँटी ठंड में गर्माहट
Jan 01 2026
ग्वालियर। नववर्ष के शुभ अवसर पर जब हर ओर खुशियाँ मनाई जा रही थीं, उसी समय ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन ने जरूरतमंदों के जीवन में उम्मीद और अपनापन बाँटने का कार्य किया। सर्दी बचाओ अभियान के तहत ठंड से जूझ रहे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सर्दियों के स्वेटर वितरित किए गए, जिससे कई चेहरों पर मुस्कान लौट आई।
इस सेवा कार्य की शुरुआत सुबह 11 बजे स्वर्ग सदन आश्रम (गुड़ा गुड़ी नाका) से हुई, जहाँ आश्रमवासियों को स्नेहपूर्वक सर्दियों के कपड़े प्रदान किए गए। इसके पश्चात आंगन डाइट कॉलेज के पास स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में नन्हे बच्चों को स्वेटर पहनाए गए। ठंड में जब बच्चों ने नए स्वेटर पहने, तो वह दृश्य सभी के लिए भावुक कर देने वाला था।
इस पहल में ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन के नीरज जैन, रूपचंद्र जैन, नीरज जैन, सीमा जैन, निर्मला त्रिपाठी, सीमा कंसाना, संजय शर्मा एवं देवेंद्र डंगरौलिया उपस्थिति रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









